चलिए कुछ तारों की यात्रा पर आपको ले चलते हैं-

प्रोक्सिमा सेंचुरी – सूरज के बाद हमारी पृथ्वी से सबसे नजदीक सितारा है।यह पृथ्वी से 4.2 प्रकाश वर्ष की दूरी पर है। सबसे तेज चलने वाला अंतरिक्ष यान जो कि मनुष्य ने बनाया है उसकी गति 56000 किमी प्रति घंटा है अगर इस यान से मनुष्य इस तारे की तरफ जाता है तो वहां तक पहुंचने में 81000 साल लगेंगे।

ग्लिज 445 – यह सितारा हमारी पृथ्वी से 17 प्रकाश वर्ष की दूरी पर है।मानव द्वारा भेजा गया यान वायजर १ जोकि 17 किमी प्रति सेकंड की रफ्तार से चल रहा है , इस सितारे के नजदीक पहुंचने में 40,000 साल लगेंगे मतलब इस सितारे से 1.4 प्रकाश वर्ष की दूरी से यह यान निकलेगा।

व्याध (Sirius) तारा – यह तारा पृथ्वी से दिखाई देता है और 8 प्रकाश वर्ष की दूरी पर है। चमकीला तारा है। वायजर २ अंतरिक्ष यान जोकि 18 किमी प्रति सेकंड की रफ्तार से चल रहा है यहां तक पहुंचने में 2 लाख साल लगेंगे।

तो दोस्तो इस आर्टिकल में बस इतना ही हमें उम्मीद है कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा।

InkSway Avatar

Published by

Categories:

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started